भारतीय भाषा उत्सव 2025
आरपीवाई बीएड कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव के अवसर पर भाषाएं अनेक, भाव एक पर कार्यक्रम का आयोजन
कोडरमा। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोडरमा में शनिवार को एनसीटीई इआरसी के निर्देशानुसार, महाविद्यालय के आइक्यूएसी के तत्वावधान में सहायक प्राध्यापक मो. सेराज के नेतृत्व में भारतीय भाषा उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिसका विषय "भाषाएं अनेक, भाव एक" विषय था।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन सहायक प्राध्यापक विनोद यादव ने किया। इस दौरान उपर्युक्त विषय पर प्रशिक्षु रौशनी, रानी, अनु, साहेब ने अपने विचार प्रस्तुत किए। जबकि पूजा, सुमन, ने कविता वाचन किया।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, पूरे विश्व में अनेकों भाषाएं बोली जाती है, परन्तु भाषाएं इंसानों को नहीं बांटती, क्षेत्रों को बांटती हैं। भाषाएं जो भी हों सभी के भाव एक ही हैं। जैसे मां का प्यार बच्चे के लिए या बच्चे का प्यार मां के लिए भाषाओं से अलग है परन्तु भावों से एक है। हमारे इमोशन्स एक हैं। हमारा भारत "एक भारत श्रेष्ठ भारत" है।
वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि, यहाँ अनेक भाषाएँ, अनेक पंथ, रीति-रिवाज और परंपराएँ हैं, लेकिन प्राचीन काल से भारत एक है।
सहायक प्राध्यापक मो. सेराज ने कहा कि, भारत में अनेक भाषाएँ (जैसे हिंदी, तमिल, बांग्ला, तेलुगु आदि) हैं, लेकिन उन सभी भाषाओं के पीछे का मूल भावना (भाव), विचार और संस्कृति एक ही है।
मौके पर सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण सहित सत्र 2025-27 प्रशिक्षु रामदेव, साहब, प्रदीप, धीरज, सौरभ, निखिल, हरिकृष्ण, सूरज, मानू, निक्की, सपना, रानी, स्नेहा, मधु, सुमन, पूजा, ऋचा, रूबी, शीबा नूर, आदि मौजूद रहे।